फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजीएफ' को लेकर चल रही अफवाहों पर अभिनेता यश ने लगाया विराम, चैप्टर 2 को लेकर कही यह बात

Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
यश - फोटो : Social Media

कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता यश ने अपनी आने वाली फिल्म 'केजीएफ' के दूसरे भाग के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर चल रहीं अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खबरों के मुताबिक, यश ने खुद सामने आकर यह कहा है कि उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। ओटीटी पर इस बड़ी फिल्म को रिलीज करके वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ - फोटो : Social Media

पिछले कुछ हफ्ते से इस फिल्म को लेकर मीडिया में चर्चाएं थीं कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बंद होने के कारण सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालाकि, इस फिल्म के निर्माताओं ने भी पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे। अब यश ने भी निर्माताओं की बात को दोहराते हुए कहा है कि 'केजीएफ- चैप्टर 2' सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 5
यश - फोटो : Social Media

फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने कहा है कि  'केजीएफ- चैप्टर 2' के ओटीटी पर रिलीज होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा, 'इस पूरी फिल्म को बड़े पर्दे पर बेहतर अनुभव करने के लिए बनाया गया है।'

4 of 5
केजीएफ फेम यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने आगे कहा, 'मेरे निर्देशक प्रशांत नील और मुझे पता है कि इस फिल्म के प्रशंसकों को इस फिल्म से क्या आशाएं हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें पहली फिल्म से भी ज्यादा एक्शन और कुछ ज्यादा बड़ा देखने को मिले। मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। कभी नहीं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF
'केजीएफ- चैप्टर 1' को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसके दूसरे चैप्टर के लिए दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। अब इस दूसरी फिल्मी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर भी तेजी से काम चल रहा है। यश के साथ इस फिल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, साथ ही रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 23 अक्टूबर को रिलीज होने की संभावना है।

फिल्मी पर्दे पर इन सात अभिनेत्रियों के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने किया था रोमांस, अभिनेता की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें