फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर इन सात अभिनेत्रियों के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने किया था रोमांस, अभिनेता की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड

Mon, 15 Jun 2020 11:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने 14 जून को अपने एक और सितारा खो दिया। रविवार को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं उनकी आत्महत्या से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। फिल्मी और छोटे पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिली। ऐसे में हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत ने पहली बार टीवी अभिनेत्री अंकिता के साथ जोड़ी बनाने की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत छोटे पर्दे पर मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आए थे। इस सीरियल में इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सीरियल पवित्र रिश्ता साल 2009 में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर
सुशांत सिंह राजपूत की साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर मुख्य भूमिका नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को परिणीति के अलावा वानी दोनों के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया था।

4 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : Self
अनुष्का शर्मा
फिल्म पीके में सुशांत सिंह राजपूत के साथ आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे शानदार फिल्म एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी थी। यह फिल्म मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी के साथ देखने को मिली। यह फिल्म साल 2016 में आई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म राब्ता में रोमांस किया था। यह फिल्म साल 2017 में आई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान 
अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। सारा और सुशांत सिंह साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। दर्शकों ने इन दोनों कलाकार की जोड़ी को खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

8 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पिछले साल आई फिल्म छिछोरे में देखने को मिली थी। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी का किरदार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें