फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद सामने आए विजय राज, अपनी 21 साल की बेटी का हवाला देकर कही ये बातें

Fri, 13 Nov 2020 03:16 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विजय राज - फोटो : फाइल फोटो
अपने ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद अभिनेता विजय राज ने अब अपनी बात सामने रखी है। मीडिया के सामने आने से अब तक बचते रहे विजय ने कहा है कि उनके लिए महिलाओं की सुरक्षा हमेशा पहली प्राथमिकता रहती है। उनकी भी एक 21 साल की बेटी है और वह इस मामले की गंभीरता को अच्छी तरह समझते हैं। विजय का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे किसी की इज्जत पर आंच आए लेकिन अब एक बार उनके ऊपर ठप्पा लग गया है तो यह दाग जिंदगी भर रहेगा। भले ही इस केस का नतीजा कुछ भी निकले।
विज्ञापन

2 of 5
विजय राज - फोटो : file photo
दो नवंबर को गोंदिया पुलिस ने विजय राज को विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' के सेट पर एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए गिरफ्तार किया था। हालांकि उसके अगले ही दिन विजय को जमानत मिल गई थी लेकिन उन्हें अपनी इस फिल्म से फिलहाल के लिए हाथ धोना पड़ा। विजय राज ने अपनी सफाई में कहा है कि वह हर तरह की छानबीन में सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि बिना कुछ छानबीन किए और किसी भी नतीजे पर पहुंचे हुए सबसे पहले उन्हें अपनी फिल्म से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
विजय राज - फोटो : file photo
विजय कहते हैं, 'बहुत मेहनत से मैंने अपना करियर बनाया है। तिनका तिनका जोड़ कर मैंने अपना घर बनाया है। किसी के भी करियर को क्या कोई भी तबाह कर सकता है? किसी ने बोल दिया और आप ने मान लिया कि मैं प्रताड़ित करने वाला हूं। लोग बिना दूसरे का पक्ष सुने अपने आप ही धारणा बना लेते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि केस में क्या सामने आ रहा है? आप पर एक ठप्पा लग जाता है। छानबीन से पहले ही मुझे दोषी मान लिया गया। इससे मेरे काम पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। क्या मैं भी अब एक पीड़ित नहीं बन गया? मेरे पिताजी बूढ़े हैं और वह दिल्ली में रहते हैं। और मेरी जवानी बेटी भी है। अब ये भी समाज के ताने झेलेंगे।'

4 of 5
विजय राज - फोटो : file photo
यह घटना कोई 25 अक्टूबर के आसपास की है जब फिल्म 'शेरनी' के सेट पर एक महिला कर्मचारी ने विजय राज पर आरोप लगाया कि विजय ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। सेट पर मामला बढ़ता हुआ देखा विजय ने उस महिला कर्मचारी से माफी मांगी। लेकिन, बाद में उस महिला ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर विजय की शिकायत कर दी। तब विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विजय ने इस घटना पर कहा, 'मैं उस पूरे क्रू के साथ लगभग एक साल से काम कर रहा हूं। हम सेट पर साथ में क्रिकेट खेलते हैं। अगर मेरी किसी भी बात से वह महिला असुविधाजनक स्थिति में आई हो तो इसके लिए मैंने उससे माफी भी मांगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय राज - फोटो : file photo
विजय ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'वह माफी मैंने उस महिला से पूरे क्रू के सामने मांगी। माफी मांगने का मतलब यह नहीं है कि मैं गलत था। बल्कि, माफी मांगने का मतलब यह था कि मुझे उसकी भावनाओं की कद्र थी। मेरे ऊपर भी बहुत सी जिम्मेदारियां हैं और मुझे एक नौकरी चाहिए। मेरे इतने सालों की मेहनत सिर्फ इसलिए पानी में बहाई जा रही है क्योंकि लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे मुझे दोषी मान लिया। यह मामला एक तरफ नहीं होना चाहिए। बाद में सच्चाई कुछ भी सामने आए लेकिन नुकसान तो हो ही गया।' अब इस मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है और इसका फैसला अदालत करेगी।

पढ़ें: दिवाली पर ऋषि कपूर को याद करते हुए भावुक हुईं रिद्धिमा, पिता के लिए कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें