इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। उनमें से एक कलाकार ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया। अब दिवाली के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें याद किया है।