फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता वीरा साथीदार का निधन और महाराष्ट्र में शूटिंग पर रोक, पांच खबरें

Wed, 14 Apr 2021 08:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीरा साथीदार, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' से चर्चा में आए अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान ही निधन हो गया है। उनका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। साथीदार के निधन से मराठी सिनेजगत स्तब्ध रह गया है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साथीदार को बीते हफ्ते तेज बुखार के बाद कोरोना संक्रमित होने का पता चला। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिछले दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।


अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के बाद निधन, नेशनल अवार्ड विनर फिल्म ‘कोर्ट’ से मिली थी शोहरत
विज्ञापन

2 of 5
उद्धव ठाकरे - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की लहर एक बार फिर चरम पर उठती दिख रही है और कुछ राज्य इससे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के केस सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। अब तक यहां 51,751 नए मामले दर्ज कर लिए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते करीब 258 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में 15 दिनों के लिए सिर्फ जरुरी सेवाओं को जारी रखने का ही एलान किया है।14 अप्रैल रात 8 बजे के बाद से 15 दिनों के लिए गैर जरुरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है।


महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से सख्त पाबंदिया लागू, फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी लगी रोक
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इसके अलावा अलग अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, बैसाखी और विशू जैसे तमाम पर्व भी हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए देखते हैं किस तरह बॉलीवुड सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दी।


हेमा मालिनी सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का पसंदीदा किरदार दिशा वकानी की वापसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि कुछ समय पहले खबरें थीं कि अब दिशा अका दयाबेन शो में नहीं लौटेंगी। लेकिन शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और दिशा के वापस लौटने की बात कही है।


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जल्द ही शो में वापस लौटेंगी दयाबेन, प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपी भट्ट और मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देहरादून निवासी फिल्म निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने एक बार फिर एक नई फिल्म का एलान किया है। तीन साल पहले प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन कपूर और कशिश खान के साथ मिलकर तमाम बड़ी बड़ी फिल्मों के एलान करने वाले ओम प्रकाश भट्ट की ये नई फिल्म दक्षिण के नामी निर्माता निर्देशक ए आर मुरुगादास के साथ बनेगी। फिल्म का नाम रखा गया है,1947 और ये फिल्म हिंदी के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।



‘वो कौन थी’ का रीमेक अधर में छोड़ ओ पी भट्ट ने शुरू की ये नई फिल्म, मुरुगादास के साथ बनी जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें