फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष राणा हुए कोरोना संक्रमित, पिछले हफ्ते ही लगवाया था कोविड-19 का टीका

Wed, 14 Apr 2021 08:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे  - फोटो : social media
देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। महराष्ट्र के मुंबई में भी कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। बढ़ते मामलों के बीच कई बॉलीवुड सितारे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब अभिनेता आशुतोष राणा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे  - फोटो : social media
आशुतोष राणा ने बताया कि छह अप्रैल को उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी लेकिन इसके बावजूद भी वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मालूम हो कि आशुतोष राणा ने अपनी पत्नी रेणुका के साथ कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। उनकी पत्नी रेणुका ने फोटो साझा करते हुए बताया था कि दोनों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। आशुतोष और उनकी पत्नी की ये फोटो भी जमकर वायरल हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष राणा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वो कोरोना संक्रमित पाए हैं। उन्होंने लिखा, 'आज भारतीय नव वर्ष आरंभ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं'।

4 of 5
ashutosh rana - फोटो : twitter
आशुतोष आगे लिखते हैं, 'मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है की मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। लेकिन सात अप्रैल के बाद अपने संपर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जांच करवाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, वरुण धवन, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें