फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन को फीमेल फैन ने दी सुसाइड की धमकी तो पुलिस ने की FIR

Thu, 09 Nov 2017 04:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan
एक्टर वरुण धवन के सामने एक मुसीबत आ खड़ी हुई है। दरअसल उनकी एक फैन कुछ ऐसा करने पर उतारू हो गई हैं कि वरुण को मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ गया है..
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2012 में आई  फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दा ईयर' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने उन्हें आत्महत्या करने की धमकी दी है जिसके चलते वरुण के हाथ पांव फूल गए हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan
लेकिन इस मुसीबत से पार पाने के लिए फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक्टर वरुण ने कोई देरी ना करते हुए मुंबई की सांता क्रूज पुलिस को लिखित में शिकायत कर फीमेल फैन के खिलाफ मामला दर्ज करवा लिया है।

4 of 5
varun dhawan salman khan judwaa 2
बता दें कि वरुण ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी फीमेल फैन उन्हें वाट्सएप के जरिए जान से मर जाने की धमकी दे रही है और कहा कि वे उसकी फीलिंग्स को समझें। वहीं, सांता क्रूज पुलिस ने मामला दर्ज कर वरुण की फैन के नंबर की जांच करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan salman khan judwaa 2
वरुण की हाल ही में आई फिल्म 'जुड़वा-2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा कमाया है। दर्शकों ने 90 के दशक में आई सलमान खान की 'जुड़वा' के साथ वरुण की 'जुड़वा-2' को भी सराहा है। खबर है कि साल 2018 में वरुण की नई फिल्म 'सुई धागा' आएगी। वरुण अपने 5 साल के फिल्मी करियर में 9 फिल्मों में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें