ऐसा लगता है राजकुमार राव लोगों के दिमाग से अपना हैंगओवर उतरने ही नहीं देना चाहते। फिल्म 'न्यूटन' से इंप्रेस करने के फौरान बाद उन्होंनेफिल्म 'शादी में जरूर आना' से दिल जीतने का बंदोबस्त कर दिया। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों से हटेगी, जनाब हमारे इंटरनेट डेटा पर धावा बोल देंगे। राजकुमार राव की बहूप्रतीक्षित वेब सीरीज 'बोस डेड/अलाइव' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 4
Bose Dead/Alive
'बोस डेड/अलाइव' का दूसरा ट्रेलर देखकर एक बात तो पक्की हो गई है। भले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी कई फाइलों को भारतीय सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े रोमांचित करने वाले किस्सों, मौत से जुड़े रहस्य, कॉलेज से लेकर लव लाइफ के बारे में पढ़ना जितना दिलचस्प है, उतना ही मजेदार उन सबको नाटक के रूप में देखना भी होगा।
विज्ञापन
वेब सीरीज 'बोस डेड/अलाइव' की स्ट्रीमिंग 20 नवंबर से शुरू होगी। इसमें राजकुमार राव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म 'सिटीलाइट्स' के बाद एक बार फिर वह गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन पुलकित ने किया है और हंसल मेहता इसके क्रियेटिव प्रोड्यूजर हैं।