फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Susheel Gowda Death: टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 08 Jul 2020 04:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशील गौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के लिए पिछले कुछ महीने किसी सदमे से कम नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है कि अब एक टीवी अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशील गौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। बीते सात जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशील एक अभिनेता होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। उनकी आने वाली फिल्म 'सलगा' (Salaga) में वो एक पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे। सुशील ने रोमांटिक सीरियल 'अंतपुरा' में भी काम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशील गौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशील गौड़ा की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।'

4 of 5
सुशील गौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'बेहद दुखद खबर की जानकारी मिली। सुशील गौड़ा, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। इससे पहले सरोज खान, इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, योगेश सहित कई बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें