सनी लियोनी बॉलीवुड की बोल्ड बाला हैं, जिन्होंने अपने आइटम सॉन्ग से कई बार फैंस के बीच आग लगाई है। सनी इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के सीजन 14 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इन सबके बीच, सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।