दक्षिण सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार नयनतारा के सितारे इन दिनों चमके हुए हैं। एक के बाद एक उन्हें धांसू फिल्में मिल रही हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान की 'जवान' में अहम किरदार अदा कर रही हैं। वहीं, अब एक और शानदार फिल्म उनकी झोली में आ गिरी है। जल्द ही नयनतारा निर्देशक नीलेश कृष्ण की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने आज शानदार तरीके से इस फिल्म का एलान किया है।