फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanangaan: सूर्या की 41वीं फिल्म 'वनंगान' का फर्स्ट लुक जारी, इस निर्देशक के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका

Tue, 12 Jul 2022 10:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या शिवकुमार को टॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। अभिनेता हर फिल्म से सिनेमा में धमाल मचाते हैं। सच्ची घटना पर आधारित उनकी फिल्म जय भीम लोगों को काफी पसंद आई थी। हाल ही में वह कमल हासन की फिल्म विक्रम में रोलेक्स का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। लोकेश कनगराज की इस फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल जैसे दमदार कलाकरों ने शानदार अदाकारी दिखाई है। फिल्म में सूर्या के पांच मिनट के किरदार ने उनके फैंस को दीवाना कर दिया था। अब दर्शकों की नजर सूर्या की अगली फिल्म पर है।
विज्ञापन

2 of 4
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से चर्चा थी कि सूर्या फिल्म निर्देशक बाला के साथ किसी नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। अब बाला के 56वें जन्मदिन पर इसका एलान भी हो गया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और उसके नाम का भी एलान कर दिया है। बता दें कि सूर्या की इस नई फिल्म का नाम वनंगान है। अभिनेता सूर्या ने इसका पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें एक फटे से कपड़े के पीछे से सूर्या का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है। इसमें वह काफी रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे बाला सर लिखा है। इसके नीचे सूर्या का नाम और फिर फिल्म वनंगान लिखा है। सबसे नीचे की तरफ निर्देशक बाला का नाम लिखा है। बता दें कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन

4 of 4
सूर्या - फोटो : social media
जय भीम और विक्रम के बाद से सूर्या की पॉपुलरिटी में काफी इजाफा हुआ है। बता दें कि बाला के अलावा सूर्या बहुत जल्द लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास निर्देशक मारी सेल्वराज की एक फिल्म और वेंकट प्रभु की 'पार्टी' भी लाइनअप में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें