संजीव कुमार
इस फिल्म के बाद संजीव कुमार को फिल्मों के ऑफर्स आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने राजा और रंक, बचपन, शिकार जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। पहली बार उन्हें साल 1970 में आई फिल्म खिलौना में नोटिस किया गया था। यही से संजीव कुमार को पहचान मिली। संजीव हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे ज्यादा बार पुलिस अफसर का रोल किया है।