बहुमुखी प्रतिभा का धनी ये एक्टर आज काफी पॉपुलर स्टार है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये एक्टिंग छोड़-छाड़कर एक ढाबे पर काम करने लगा। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर संजय मिश्रा की जिन्होंने फिल्मों में कैरेक्टर रोल निभाकर अपनी अलग पहचान कायम की है।
विज्ञापन
2 of 9
संजय मिश्रा आज के नामी एक्टर और कॉमेडियन हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग छोड़-छाड़कर ऋषिकेश चले गए थे और एक ढाबे पर काम करने लगे।
विज्ञापन
3 of 9
ये वो वक्त था जब उनके पिता का देहांत हुआ। संजय मिश्रा अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत ने संजय मिश्रा को ऐसा झकझोरा कि वो गुमशुदा हो गए और अकेला महसूस करने लगे। उनका कहीं मन नहीं लग रहा था। उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और एक्टिंग छोड़ दी।
4 of 9
फिल्म के एक सीन में संजय मिश्रा
काम छोड़कर संजय मिश्रा और अकेले पड़ गए। वो अकेलापन उन्हें खाए जा रहा था और एक दिन अचानक ही संजय मिश्रा ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश चले गए।
विज्ञापन
5 of 9
वहां संजय मिश्रा एक ढाबे पर काम करने लगे। संजय सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। शायद इसी वजह से ढाबे पर संजय मिश्रा को किसी ने पहचाना भी नहीं। दिन बीतते गए और संजय मिश्रा का वक्त ढाबे पर सब्जी बनाने, आमलेट बनाने में कटने लगा।
विज्ञापन
6 of 9
संजय मिश्रा अपनी पूरी जिंदगी उस ढाबे पर ही काम करने में निकाल देते अगर रोहित शेट्टी ना होते। रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा फिल्म 'गोलमाल' में साथ काम कर चुके थे। वो अपनी अगली फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पर काम कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें संजय मिश्रा का ख्याल आया। संजय मिश्रा फिल्मों लौटने को तैयार नहीं थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें मनाया और फिल्म में साइन किया। इसके बाद तो फिर संजय मिश्रा ने पलटकर नहीं देखा।
विज्ञापन
7 of 9
bollywood
आज संजय मिश्रा के पास फॉर्च्यूनर और बीएमडब्लू जैसी लक्जरी गाड़ियां हैं। पटना और मुंबई में कई घर हैं। कभी मुफलिसी में दिन बिताने के लिए मजबूर हुए संजय मिश्रा आज करीब 3 मिलियन यानि 20 करोड़ के मालिक हैं।
8 of 9
संजय मिश्रा के पास फिल्मों की भी कमी नही है। रोहित शेट्टी की फिल्म के जरिए वापसी करने के बाद उनके पास फिल्मों की बौछार होने लगी और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हायेशा' जैसी कई हिट फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई। आज हर कोई संजय मिश्रा का फैन है और उनकी एक्टिंग का कायल भी।
इस साल उनकी झोली में एक-दो नहीं बल्कि सात-आठ फिल्में हैं और ये फिल्में कोई छोटे-मोटे बैनर के साथ नहीं हैं। जल्द ही वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'बादशाहो' और 'गोलमाल अगेन' में भी नजर आएंगे।