फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: जब तिग्मांशु धूलिया ने कहा 'मैं इतिहास में ड्रामा ढूंढ लेता हूं'

Mon, 03 Jul 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Written by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 4
तिगमांशु धूलिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 'रामाधीर' याद हैं? अगर नहीं याद हैं तो फिर समझ लो 'तुमसे न हो पाएगा।' अब पूछेंगे क्या न हो पाएगा, तो हम जवाब देंगे गजब है, फिल्मों की बात करेंगे और इस डायलॉग को भूल जाएंगे। साल 2012 में आयी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में वैसे तो हर किरदार और डायलॉग अनोखा था। लेकिन ये डायलॉग लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा कि जुमला बन गया। रामाधीर के किरदार में ये डायलॉग तिग्मांशु धुलिया ने जिस अंदाज में बोला था, वो अंदाज अनोखा था। 


 
विज्ञापन

जब तिग्मांशु धूलिया ने कहा 'मैं इतिहास में ड्रामा ढूंढ लेता हूं'

2 of 4
तिग्मांशु धूलिया
तिग्मांशु धूलिया सिर्फ फिल्मों में ही नहीं डायलॉग मारते हैं। असल जिंदगी में भी उनके बोलने का अंदाज खास है। जैसे उनकी आने वाली फिल्म 'राग देश' के बारे में एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए तिग्मांशु से एंकर ने कहा कि आपकी ये फिल्म पीरियड फिल्म है। लोग इसमें फैक्ट्स ज्यादा चेक करेंगे। तो कितना मुश्किल होता ऐसी फिल्में बनाना? बहुत सारी बायोपिक बन रहीं हैं। बायोपिक के नाम पर उनमें मसाला भी डाला जा रहा है। तथ्य तोड़े मरोड़े जा रहे हैं तो उनसे कैसे बचेंगे? तो तिग्मांशु ने बेहद मजेदार ढंग से जवाब दिया, 'देखिए मैं इतिहास का स्टूडेंट रहा हूं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ा हूं। मैं पढ़ा लिखा डायरेक्टर हूं । तो मैं इतिहास में ड्रामा ढूंढ लेता हूं।'
विज्ञापन

जब तिग्मांशु धूलिया ने कहा 'मैं इतिहास में ड्रामा ढूंढ लेता हूं'

3 of 4
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : amar ujala
जब कहा, 'तुम्हारे बाप हैं बे हम'

इन दिनों यूट्यूब में 'प्रैंकबाज' नाम से एक सीरीज चल रही है। इसमें कुछ लड़के हैं जो शरारतें करते घूमते हैं। अजीबो-गरीब शरारतें और उन पर लोगों की रिएक्शन बेहद मजेदार होते हैं। यही प्रैंकबाज जा पहुंचे तिग्मांशू के दफ्तर में। उनके साथ भी प्रैंक शुरू कर दी। लेकिन कहानी शुरू इन प्रैंकबाजों ने की खत्म तिग्मांशु धूलिया के डायलॉग से हुई। हुआ यूं कि दफ्तर में जब ये लड़के उन्हें ऊल-जुलूल कहानी सुनाने लगे तो तिग्मांशु ने इन लड़कों को बाहर निकलवा दिया। डरे सहमें इन लड़कों ने माफी मांगते हुए कहा हम तो बस प्रैंक कर रहे थे। तिग्मांशु ठहाके मारकर हंस पड़े। और कहा, 'हमसे प्रैंक करोगो, 'तुम्हारे बाप हैं बे हम।'
विज्ञापन

जब तिग्मांशु धूलिया ने कहा 'मैं इतिहास में ड्रामा ढूंढ लेता हूं'

4 of 4
तिग्मांशु धूलिया
ऑफबीट और पॉपुलर सिनेमा के बीच की कहानी कहने में माहिर 

तिग्मांशु धूलिया की हासिल, पान सिंह तोमर, चरस, शागिर्द और अब राग देश जैसी फिल्में ऐसी कहानियां कहती हैं जो छोटे शहरों से शुरू होती हैं। इनमें आर्ट फिल्मों का स्वाद है तो कामर्सियल फिल्मों का मसाला भी है। खुद एक इंटरव्यू में तिग्मांशु धूलिया ने कहा था कि वो अगर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्म बनाते तो फेल हो जाते। दरअसल वो ऐसी कहानियां कहते हैं जिसे उन्होंने महसूस किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें