फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Roy: 'आशिकी' का जादू चलाने वाले राहुल को लगी किसकी नजर, 60 फिल्मों का ऑफर होने पर भी क्यों डूबा करियर?

Thu, 09 Feb 2023 12:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहुल रॉय - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में इश्क और मोहब्बत को लेकर कई फिल्में बनी हैं। आगे भी इस टॉपिक पर फिल्में बनती रहेंगी, मगर बॉलीवुड में किसी हीरो को सबसे पहले ‘आशिक’ का तमगा हासिल है तो वह हैं राहुल रॉय। अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से ग्लैमर की दुनिया में अचानक छा जाने वाले राहुल रॉय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि रातोंरात बने सुपरस्टार बने राहुल रॉय का करियर आखिर क्यों डूब गया,,,
विज्ञापन

2 of 6
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
9 फरवरी 1968 को कोलकाता में जन्मे राहुल ने 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से करियर शुरू किया तो रातोंरात स्टार बन गए। रोमांटिक हीरो की इमेज में राहुल ने सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरा कि लवर बॉय कहलाने लगे। इसके बाद तो जैसे उनकी किस्मत रूठ गई। उनकी करीब 25 फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब डूबते को तिनके का सहारा मिला। वह फिल्म थी 'जुनून', जो उनकी दूसरी हिट साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल रॉय - फोटो : Social media
बता दें कि राहुल रॉय की जिंदगी संवारने में महेश भट्ट की बड़ी भूमिका रही। मॉडल राहुल को फिल्म ‘आशिकी’ मिलने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां इंदिरा रॉय आर्टिकल लिखती थीं। उनके आर्टिकल पढ़कर जाने-माने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट इतने प्रभावित हुए कि उनसे मिलने घर गए। बातचीत के दौरान उनकी नजर राहुल की तस्वीरों पर पड़ी, जिसे देखकर महेश भट्ट ने उन्हें ‘आशिकी’ का ऑफर दे दिया। साथ ही, मॉडल से एक्टर बनने की राह दिखा दी और 20 मिनट की मुलाकात के बाद राहुल को फिल्म ऑफर हुई। साल 1990 में फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय ने डेब्यू किया और वह रातोंरात स्टार बन गए।

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर फिर प्रकाश राज का फूटा गुस्सा, कहा- अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने उन पर थूका

4 of 6
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रॉय को अपनी डेब्यू फिल्म से जो सफलता हाथ लगी, वह उन्हें बाकी किसी फिल्म से नहीं मिली। उनकी पहली फिल्म ‘आशिकी’ के गाने आज भी लोगों को उसी तरह याद हैं, जैसे 90 के दशक में हुआ करते थे। 'जाने जिगर जाने मन', 'मैं दुनिया भुला दूंगा', 'तू मेरी जिंदगी है', 'एक सनम चाहिए आशिकी के लिए', 'अब तेरे बिन', फिल्म के जिस गाने का भी जिक्र करें, वह आपको जरूर याद होगा। आशिकी में राहुल रॉय के साथ अभिनेत्री अनु अग्रवाल नजर आईं।

यह भी पढ़ें: मालदीव में सगाई करेंगे कृति सेनन और प्रभास? अफवाहों पर अब एक्टर की टीम ने दिया यह जवाब
विज्ञापन

5 of 6
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy
राहुल रॉय की फिल्म जिस तरह से सुपर-डुपर हिट हुई थी, उसे देखते हुए तो फिल्मों की लाइन लग जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर तरफ राहुल की चर्चा तो थी, लेकिन वह आठ महीने तक खाली बैठे रहे। बाद में किस्मत ऐसी मेहरबान हुई कि उनके पास 60 फिल्मों का ऑफर एक साथ आ गया। 60 तो नहीं, लेकिन राहुल ने 47 फिल्में साइन कर लीं। शायद वह यहीं जल्दबाजी कर गए। राहुल ने बताया था कि एक साथ इतनी फिल्में करने के पीछे उनका डर था कि कहीं फिर से खाली न बैठना पड़े।

यह भी पढ़ें: सिड-कियारा के बाद राजस्थान के इस किले में सात फेरे लेंगी स्मृति ईरानी की बेटी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल रॉय
बता दें कि राहुल की फिल्म आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन कोई भी फिल्म उस तरह की कामयाबी का स्वाद नहीं चख पाई, लेकिन इस दौरान राहुल की दीवानगी लोगों में कम नहीं हुई. इस बात का सबूत यह है कि राहुल साल 2006 में टेलीविजन रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 1 के विनर रह चुके हैं। राहुल पूरी तरह एक्टिंग से दूर नहीं हैं, लेकिन उन्हें ‘आशिकी’ वाली सफलता कभी नहीं मिली।

 यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ ने छुए कियारा के पैर और न्यायिक हिरासत में आदिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें