फिल्म वीरे की वेडिंग का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में जिमी शेरगिल और पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। आशू तिर्खा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में नजर आएगी।
विज्ञापन
2 of 5
Veerey ki wedding
बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' से विवाद खत्म होने के बाद फिल्म वीरे की वेडिंग का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांटिक ड्रामा नजर आ रहा है। फिल्म में पुलकित की भूमिका लोगों की समस्याओं को हल करना है। वहीं, जिमी फिल्म में पुलकित के बड़े भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
fgd
लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की स्टोरी वीर (पुलकित) और गीत (कृति खरबंदा) और उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी। फिल्म वीर हमेशा गीत को शादी के लिए राजी करता रहता है और इस काम में उनकी मदद उनके बड़े भाई बल्ली यानि कि जिमी शेरगिल करते नजर आएंगे।
4 of 5
pulkit samrat
हालांकि फिल्म में पुलकित के बड़े भाई का किरदार निभा रहे जिमी शेरगिल खुद इस फिल्म में कुंवारे हैं लेकिन अपने छोटे भाई वीर की शादी करवाने के लिए सभी हथकंडे अपनाते नजर आएंगे। वहीं, गीत की फैमिली वीर के परिवार से पीछा छुटाता नजर आएगी।
बता दें कि करीना कपूर खान और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में आ गई थी। फिल्म के शीर्षक को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से फिल्म के मेकर्स को झटका मिला था। सोनम कपूर स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमे उनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।