फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर 'पद्मावत' लीक होते ही निर्माताओं में हड़कंप, 3 राज्यों में FIR

Fri, 02 Feb 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
तमाम विवादों की शिकार हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 7 दिनों में 156 करोड़ की कमाई की है। लेकिन इस फिल्म को ऑनलाइन लीक का शिकार भी होना पड़ा। मामले पर संज्ञान लेते हुए फिल्म के को-प्रोड्यूसर Viacom 18 ने महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ के साइबहर सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

2 of 5
Padmaavat
मिड डे से हुई बातचीत में प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने बताया तीनों राज्यों के साइबर क्राइम सेल्स बहुत सहायता कर रहे हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी जल्द कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने बताया, अधिकारी पाइरेसी करने वालों पर भी नजर रख रहे हैं। कभी ना कभी वो DVD बनाने की कोशिश भी करेंगे। उन्होंने अपने स्ट्रींगर्स को भी अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
भारत के कुछ राज्यों में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पूरी की पूरी ऑनलाइन लीक हो गई थी जिसके बाद लोग इसे धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। 25 जनवरी को 'पद्मावत' को सिनेमाघर से फेसबुक में लाइव कर दिया गया था। फेसबुक के जरिए किया गया। वीडियो में फिल्म ‘पद्मावत’ का लाइव करीब 25 मिनट से ज्यादा देर तक किया गया।

4 of 5
padmaavat
बता दें कि हमारे देश में पायरेसी कानून के तहत यदि कोई ऑनलाइन फिल्म देखता है तो वह कानून का उल्लंघन करता है और इसके तहत दोषी को 3 साल तक की सजा हो सकती है। फिल्म 'पद्मावत' के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
आपको बता दें कि फिल्म देखने के बाद सभी ने दीपिका, रणवीर और शाहिद के काम की जमकर तारीफ की थी। इसके साथ ही फिल्म में लीड एक्टर्स के कास्ट्यूम और भव्य सेट्स की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। खासतौर पर में फिल्म में खिलजी का रोल अदा करने पर रणवीर सिंह की सभी ने तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें