फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरहिट विलेन की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, सलमान खान को भी नचाया अपने इशारों पर

Mon, 26 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prakash Raj
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज की पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, उनकी पत्नी पोनी वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने इशारों पर कई स्टार्स को नचा चुकी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Prakash and Pony
कोरियोग्राफर पोनी वर्मा को भले ही आप उनके नाम से ना जानते हो लेकिन इन फिल्मों में उनकी कोरियोग्राफी जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। बता दें कि पोनी 2001 से बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर काम कर रही हैं। उन्होंने 2001 में पहली फिल्म 'यह तेरा घर यह मेरा घर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Prakash Raj
पोनी ने अपने 17 साल के करियर में तकरीबन 30 फिल्मों में फिल्म जगत के तमाम स्टार्स को अपने उंगली पर नचाया है। बता दें कि हाल ही आई सुपरहिट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में उन्होंने ही सलमान और कटरीना को डांस स्टेप्स सिखाए थे। 

4 of 5
Prakash Raj
इतना ही नहीं सुपरहिट म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेश्मिया की फिल्म 'तेरा सुरूर' में भी पोनी ने ही कोरियोग्राफ किया था। बता दें कि पोनी एक्टर प्रकाश राज की दूसरी पत्नी है। पोनी पति प्रकाश राज से उम्र में 12 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prakash and Pony
बता दें कि पोनी ने कॉमेडी फिल्म हंगामा, हलचल, गरम मसाला, चुप चुप के में भी अपनी कोरियोग्राफी का जलवा बिखेरा है। यहां तक कि सुपरहिट फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में भी पोनी ने ही कोरियोग्राफी की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें