फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी के प्यार में पड़ने से लेकर ढाबे पर बर्तन मांजने तक, ऐसा था ओम पुरी का जीवन

Fri, 18 Oct 2019 08:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
om puri
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले ओम पुरी का आज जन्मदिन है। फिल्म 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फिल्मों में ओमपुरी का सधा हुआ अभिनय दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। 18 अक्टूबर 1950 में जन्मे ओमपुरी का बचपन बड़े कष्टों के साथ बीता था। ट्रेन में कोयला बीनने से हॉलीवुड फिल्मों तक का ओम पुरी का सफर शानदार रहा । उन्होंने  3 दशक तक भारतीय सिनेमा को अपना योगदान दिया । 6 जनवरी 2017 में 66 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था । 
विज्ञापन

2 of 8
ओमपुरी - फोटो : अमर उजाला
आज हम ओम पुरी के बारे में कुछ ऐसे राज खोलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। ओम पुरी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वो कोयला बीनकर अपना पेट भरते थे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने सात साल की उम्र में एक ढाबे पर भी काम किया। यहां वो बर्तन धोने का काम करते थे। कुछ दिनों बाद ही मालिक ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाया और नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन

3 of 8
om puri - फोटो : Film History Pics
ओम पुरी जिस घर में रहते थे उसके पीछे एक रेलवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी घर से भागकर ट्रेन में सोने चले जाते थे। उन्हें ट्रेन से बड़ा लगाव था। इसलिए वो बड़े होकर ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते थे। कुछ समय बाद ओमपुरी पंजाब के पटियाला में अपनी नानी के घर पर चले आए।

4 of 8
om puri
ओमपुरी का जीवन विवादों से घिरा रहा है। ओम की पत्नी ने उन पर एक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि ओमपुरी ने 14 साल की उम्र में घर की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। पत्नी नंदिता ने किताब के जरिए बताया कि मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
om puri
नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वो नौकरानी ओमपुरी का पहला प्यार थी। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।
 
विज्ञापन

6 of 8
om puri
एक बार नाटक में हिस्सा लेने के कारण वह वकील के यहां काम पर नहीं गए। इससे वकील ने नाराज होकर उन्हें हटा दिया। जब इस बात का पता कॉलेज के प्राचार्य को चला तो उन्होंने ओमपुरी को केमिस्ट्री लैब में सहायक की नौकरी दे दी। कॉलेज में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेने के दौरान उनकी मुलाकात हरपाल और नीना तिवाना से हुई। जिनके सहयोग से वह पंजाब कला मंच नामक नाट्य संस्था से जुड़ गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
om puri
ओमपुरी ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने इंटरनेशल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। ईस्ट इज ईस्ट, सिटी ऑफ ज्वॉय, वुल्फ, द घोस्ट एंड डार्कनेस जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी। ओमपुरी ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी का नाम सीमा है जिनसे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा ईशान भी है।
 
विज्ञापन

8 of 8
Nasruddin Shah and Om Puri
साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म थी। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए ओमपुरी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे। 1981 में फिल्म “आक्रोश” के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था ।
 

मेडिकल शॉप पर अकेलीं नजर आई ये एक्ट्रेस, जानें क्या है वायरल फोटोज-वीडियोज की सच्चाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें