नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने मोहरा, सरफरोश, और ए वेडनेसडे और जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। हाल ही में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस स्थिति में व्यक्ति बिना किसी वजह से कोई शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराता रहता है। उन्होंने बताया कि वह सोते भी हैं तो इसी स्थित में रहते हैं।