जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
बोनी कपूर ने जान्हवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बोनी कपूर ने जान्हवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा है। बोनी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जान्हवी के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे जीवन का आनंद, तुम जैसी हो, वैसी ही बनी रहो, सरल, जमीन से जुड़ी रहो, सभी का सम्मान करो, गर्मजोशी फैलाओ, ये तुम्हारे गुण हैं जो तुम्हें चांद से परे ले जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।’