फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुश्ताक मर्चेंट का निधन और विवियन डिसेना ने पत्नी से लिया तलाक, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 27 Dec 2021 07:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मुश्ताक मर्चेंट, विवियन डिसेना - फोटो : Social Media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दुखभरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशाा के लिए अलविदा कह दिया। मुश्ताक मर्चेंट का निधन हो गया। कॉमेडियन ने अपनी अंतिम सांस होली फैमिली अस्पताल में ली। कॉमेडियन 67 वर्ष के थे और वह लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक मर्चेंट ने कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। वह अपने समय में फिल्मों में कॉमेडी के लिए जाने जाते थे और इसी वजह से फैंस ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। मुश्ताक ने ‘हाथ की सफाई’, ‘जवानी दीवानी’, ‘सीता और गीता’, ‘सागर’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। कम लोग ये बात जानते हैं कि कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की शानदार फिल्म ‘शोले’ में भी काम किया था। फिल्म में मुश्ताक का डबल रोल था। पहली बार वह दाढ़ी वाले इंजन ड्राइवर के रूप में और दूसरी बार पारसी आदमी के रूप में दिखाई दिए, जिसकी बाइक जय और वीरू चुरा लेते हैं।
 
Mushtaq Merchant Death: मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

 

 
विज्ञापन

2 of 10
विवियन और वाहबिज - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर और हैंडसम अभिनेता विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का तलाक हो गया है। कपल ने अपने 7 साल के रिश्ते को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर खत्म करने का ऐलान कर दिया। विवियन और वाहबिज ने अपनी शादी के 3 साल बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था और तब से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब यह कपल कानूनी तौर पर आखिरकार अलग हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवियन और वाहबिज ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी। अपने इस बयान में दोनों ने ही किसी को भी तलाक के लिए दोषी नहीं बताया और ना ही इसकी कोई वजह बताई। अपने बयान में उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं और अब हमारा तलाक हो गया है। हमने बहुत मेहनत की इतने सालों में कि हमारे बीच क्या संभावनाएं थीं और आखिरकार हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हमें अपने रास्ते अलग कर लेनी चाहिए।
 
टूटा रिश्ता: विवियन डिसेना ने पत्नी वाहबिज दोराबजी से लिया तलाक, आपसी सहमति से खत्म किया 7 साल लंबा रिश्ता





 
विज्ञापन

3 of 10
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने काफी समय पहले ही अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें अभिनेत्री काीगोदभराई रस्म की हैं। 25 दिसंबर को आयोजित हुए इस बेबी शावर फंक्शन में पूजा गुलाबी रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही पूजा ने गोद भराई की रस्म के लिए लगाई अपनी मेंहदी की तस्वीर भी शेयर की है। पूजा बनर्जी ने अपने हथेलियों पर प्रेग्नेंसी थीम की मेहंदी भी लगाई थी। मेहंदी से पूजा ने अपने हाथो पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करता कपल और छोटा बच्चा बनवाया था। इसके साथ ही मेंहदी में बच्चे की जरूरत की चीजें भी बनावाई हैं।
 
बेबी शावर: पूजा बनर्जी ने साझा कीं अपनी गोद भराई की तस्वीरें, पिंक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर



 

4 of 10
अमेरिकी सिंगर मेटा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ऐसे में इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि सलमान को काटने वाला सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान अस्पताल में भर्ती होने के 6 घंटे बाद ही डिस्चार्ज हो गए। अभिनेता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। दरअसल, इंटरनेशनल सिंगर मेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।  हाल ही में सिंगर ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस डरा देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, फिर कभी नहीं। मेटा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सिंगर फोटो शूट कराती नजर आ रही हैं। शूट के लिए वह सांपों के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच काले रंग का एक सांप अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेटा है। सांप के काटने से मेटा बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं।
 
Maeta: सलमान के बाद इस सिंगर को शूटिंग के दौरान सांप ने काटा, वीडियो सामने आया







 
विज्ञापन

5 of 10
कपिल शर्मा शो में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोमवार यानी 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है। सलमान को लोग कितना प्यार करते हैं,यह इस बात से पता चल जाता है कि आज देश ही नहीं विदेश में भी भाईजान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उन्हें फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के अभिनय के लिए जाना जाता है। सलमान खान आज भी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं। हालांकि इस बार भाई के इस खास दिन से पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। यह खबर सुनते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, अब अभिनेता बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई कलाकार इस खास मौके पर भाईजान को बधाई और शुभकांमनाएं दे रहे हैं। 
 
Happy Birthday Salman Khan: 56 साल के हुए सलमान, सितारों ने इस तरह लुटाया भाईजान पर प्यार





 
विज्ञापन

6 of 10
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स और स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। अपने ग्लैमरस लुक के लिए सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। अभिनेत्री अपनी स्टाइलिंग को लेकर जितना सजग रहती है, उतना ही अपने लुक को लेकर फिक्रमंद भी रहती है। हालांकि, कई बार अपने स्टाइल लुक के चलते एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेत्री अपनी स्टाइलिंग के चक्कर में ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। मलाइका को हाई हील्स बेहद पसंद है, लेकिन हाल ही में उनकी हील्स ही उनके लिए परेशानी बनती नजर आई। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार होती नजर आईं। 
 
Video: कार से उतरते ही मलाइका अरोड़ा की हाई हील ने दिया धोखा, यूजर्स बोले- पैर में स्टूल क्यों नहीं बांध लिया...







 
विज्ञापन

7 of 10
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर बीते कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिससे अब वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं। करीना के साथ उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था क्योंकि दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक रात पहले ही पार्टी की थी। इस दौरान बीएमसी ने भी दावा किया था कि ज्यादा पार्टी करने की वजह से दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आई हैं। लेकिन अब ठीक होने के बाद करीना और अमृता फिर से पार्टी वाले मूड में आ गई हैं। बीती रात, करीना कपूर की गर्ल गैंग ने धमाकेदार पार्टी की, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ गई हैं।
 
Photo: कोरोना से ठीक होते ही पार्टी करने पहुंचीं करीना कपूर, अमृता अरोड़ा संग फोटो शेयर कर बोलीं- हम वापस आ गए

 

8 of 10
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक फेयर एंड लवली की पोस्टर गर्ल रहीं यामी गौतम ने खुलासा किया था कि वे 'केराटोसिस पिलारिस' (Keratosis Pilaris) नाम की एक स्किन संबंधित बीमारी से जूझ रही हैं। और इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। यामी ने अपनी कुछ अनएडिटेड तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि ये समस्या उन्हें एडल्ट ऐज से है और हमेशा रहेगी। अब यामी ने इस पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।यामी ने बताया कि पोस्ट लिखने के बाद उन्होंने खुद को आजाद महसूस किया। उन्होंने कहा, बीमारी जानने के लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। जब लोग मुझे शूट पर देखते थे तो वे इस बारे में बात करते थे कि इसे कैसे छुपाया जाए। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। इस बीमारी को स्वीकार करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मुझे सालों लग गए। मैं पोस्ट पर प्रतिक्रिया देखकर अभिभूत महसूस कर रही थी।
 
Yami Gautam: इस लाइलाज बीमारी से जूझ रहीं यामी गौतम, बोलीं- जब लोग मुझे शूट पर देखते थे तो...




 

9 of 10
83 मूवी के एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘83’ (83 Movie) लंबे समय के इंतजार के बाद बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 का खूब प्रमोशन किया था और फिल्म समीक्षकों ने कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग तक को खूब सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को न तो क्रिसमस का फायदा मिला न ही रविवार की छुट्टी का। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें सबसे ज्यादा कमाई फिल्म की महाराष्ट्र में 2.82 करोड़ रुपये की और दूसरे नंबर की कमाई दिल्ली-यूपी में 2.50 करोड़ रुपये की हुई।
 
83 Collection Day 3: रणवीर की फिल्म 83 को छुट्टियों का फायदा भी नहीं मिला, तीसरे दिन का कलेक्शन इतने करोड़ में सिमटा


 
विज्ञापन

10 of 10
सलमान खान - फोटो : ANI
सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। अब सांप द्वारा डंसे जाने की दास्तां खुद सलमान खान (Salman Khan) ने मीडिया से बताई है।सलमान ने बताया, एक सांप मेरे फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
 
Salman khan Birthday: जहरीले सांप ने सलमान को एक नहीं तीन बार काटा, 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहे अभिनेता

 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें