फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: इस साल चर्चाओं में रहा इन अभिनेत्रियों का वेडिंग लुक, तस्वीरें देख फैंस ने की थी खूब तारीफ

Mon, 27 Dec 2021 07:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2021 की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल को खत्म होने में महज कुछ समय बचा है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े सितारों के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा है। इस साल बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधी हैं। इस साल यामी गौतम ने दुनिया की नजरों से छिपकर शादी करके फैंस को हैरान कर दिया था तो वहीं कटरीना की रॉयल शादी ने फैंस को खुश कर दिया था, जिस वजह से लंबे समय तक इन अभिनेत्रियों की शादी की चर्चा होती रही।

हालांकि, इन सबके बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा है, वो अभिनेत्रियों का वेडिंग लुक है। यामी गौतम से लेकर कटरीना कैफ तक, सभी अपनी शादी में काफी सुदंर लग रही थीं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको उन हसीनाओं के वेडिंग लुक के बारे में बताते हैं, जो लंबे समय तक फैंस के बीच चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif Verified/insta
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। कटरीना ने अपने खास दिन पर लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे पंजाबी और रजवाड़ी टच दिया गया था। एक्ट्रेस का लहंगा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से था, जिसमें सोने के धागे से बारीक कढ़ाई का वर्क किया गया था। कटरीना के लहंगे का ब्लाउज और दुपट्टा भी उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। दुपट्टे के बॉर्डर पर रिवाइवल जरदोजी का वर्क किया हुआ था। इस दिन कटरीना अपने लुक में काफी सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन की साड़ी - फोटो : Instagram/yamigautam
यामी गौतम
यामी गौतम के वेडिंग लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में कोई डिजाइनर आउटफिट नहीं पहना था बल्कि यामी ने 33 साल पुरानी अपनी मां की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने भारी ज्वैलरी को पेयर किया था। खास बात ये है कि यामी ने अपनी शादी वाले दिन खुद ही मेकअप किया था।

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा नहीं बल्कि सुंदर साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ सिर पर लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ था, जो दीया पर काफी जच रहा था। इसके साथ दीया मिर्जा ने गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार, पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को शादी रचाई थी, जिसमें उनके परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास दिन पर पत्रलेखा ने लाल कलर की सुंदर साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कढ़ाई का वर्क किया गया था। इस आउटफिट के साथ पत्रलेखा ने खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर बंगाली कविता लिखी हुई थी। इस साड़ी के साथ पत्रलेखा ने खूबसूरत ज्वैलरी पहनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें