फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohnish Bahl: मोहनीश बहल पर कहर बनकर टूटी मुंबई की बारिश, अभिनेता के फार्महाउस की दीवार गिरी

Mon, 03 Jul 2023 10:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में विलेन और लीड अभिनेता का किरदार निभा चुके मोहनीश बहल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अपनी दमदार अदाकारी से एक अलग पहचान बनाने वाले मोहनीश को लोगों ने ऑनस्क्रीन सलमान के भाई के रूप में सबका दिल जीतते हुए देखा है। मोहनीश बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने नकारात्मक किरदार से लोगों के दिलों में नफरत पैदा की तो फिर संस्कारी बड़े भैया बनकर लोगों का दिल भी जीत लिया। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी अदायगी का दम दिखा चुके मोहनीश के फार्म हाउस पर मुंबई की बारिश कहर बनकर टूटी है।
विज्ञापन

2 of 5
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में पिछले पूरे हफ्ते हुई बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। हर तरफ भरे पानी से मुंबई के लोग काफी परेशान नजर आए। इसी बीच अभिनेता मोहनीश बहल के फार्महाउस को भारी बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ा। अभिनेता के मुंब्रा स्थित पारसिक हिल्स में फार्महाउस का एक हिस्सा बारिश में ढह गया। इस बारे में अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की है। 

इसे भी पढ़ें- Monday Flashback: जब शूटिंग करते-करते अनिल कपूर का गला दबाने लगे थे सनी देओल, निर्देशक ने किया था बीच-बचाव
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया
फार्महाउस का एक हिस्सा गिरने के बाद जब अभिनेता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को सच बताया। मोहनीश ने कहा, हां ऐसा हुआ है, लेकिन अभी तक मैं निश्चित नहीं हूं कि नुकसान कितना हुआ है। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई है। मोहनीश ने कहा कि अभी तक वह लोकेशन पर नहीं गए हैं। 
 

4 of 5
मोहनीश बहल - फोटो : संजीवनी
मोहनीश ने आगे कहा, इंजीनियरों ने साइट का दौरा किया है और मैं आगे की कार्रवाई पर उनके और निगम के साथ चर्चा करूंगा। मैं सोमवार से मरम्मत कार्य लागू करने की कोशिश कर रहा हूं। बंगले की एक बालकनी और एक हिस्सा ढह गया और मलबा जल्द ही हटा दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संपत्ति खाली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहनीश बहल, नूतन - फोटो : social media
बता दें कि बीते कुछ समय पहले मोहनीश की मां नूतन के मुंबई स्थित बंगले की दीवार का एक हिस्सा गिर गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दिवंगत एक्ट्रेस का यह बंगला काफी विवादों में रहा है। उनके बेटे मोहनीश बहल अक्सर बंगले को देखने के लिए वहां आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें