एटली कुमार, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एटली के करियर की पांचवी फिल्म
दक्षिण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा रानी’ से 10 साल पहले अपना करियर शुरू करने वाले निर्देशक एटली कुमार ने बीते एक दशक में सिर्फ चार फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘अंधघरम’ दो साल पहले सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। एटली की फिल्म ‘बिजिल’ ने उत्तर भारतीय दर्शकों का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा था जिसमें दक्षिण के एक्शन स्टार विजय ने अभिनेत्री नयनतारा के साथ काम किया। नयनतारा ही फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान की हीरोइन हैं। लेकिन, फिल्म ‘जवान’ में उनके अलावा अन्य नायिकाएं भी नजर आने वाली हैं। ये एटली की बतौर निर्देशक पांचवी फिल्म है।