फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट का पुलिंदा हैं जावेद जाफरी, एक्टिंग में फ्लॉप होने के बावजूद दुनिया में लहराया परचम

Wed, 04 Dec 2019 03:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
javed jaffery - फोटो : social media
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर रहे जिन्हें अदाकारी विरासत में मिली । यही देखते हुए उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची, लेकिन फ्लॉप साबित हुए। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसा परचम लहराया कि दुनिया उन्हें सलाम करती है। इस एक्टर का नाम है जावेद जाफरी ।
विज्ञापन

2 of 7
javed jaffery
जावेद जाफरी मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जगदीप के बेटे हैं । उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर फिल्म 'मेरी जंग' से की जो 1985 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'बोल बेबी बोल' जबरदस्त हिट हुआ जिसमें उनकी डांसिग स्किल्स को काफी सराहा गया। उनका डांसिग स्टाइल उस वक्त लोगों के बीच एक क्रेज बन गया था।
विज्ञापन

3 of 7
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद जाफरी ने इसके बाद 'तहलका', 'ओह डार्लिंग ये है इंडिया', 'अर्थ' , 'डबल धमाल', 'जजंतरम ममंतरम', 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'धमाल', 'सिंह इज किंग', '3 इडियटस' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कई फिल्मों में उनका साइड रोल रहा तो कुछ मल्टीस्टारर रहीं। इस लिहाज से ये फिल्में जावेद जाफरी को फिल्मों में स्टार के तौर पर स्थापित नहीं कर पाईं।

4 of 7
javed - फोटो : social media
अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जावेद जाफरी ने फिल्मों में एंट्री तो ले ली थी लेकिन वो अपने पिता जैसी लोकप्रियता और शोहरत नहीं बटोर पाए। 
जावेद जाफरी ना सिर्फ एक एक्टर रहे हैं बल्कि वो वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन भी हैं। दुनियाभर में लोग उनकी आवाज के कायल हैं। वो मिकी माउस से लेक गूफी और डॉन कारनेज जैसे इंटरनेशल कार्टून्स के लिए आवाज भी डब कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
javed - फोटो : social media
इतना ही नहीं भारत के पहले डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' की शुरुआत जावेद जाफरी ने ही की थी। इस शो को उन्होंने अपने भाई नावेद जाफरी के साथ मिलकर होस्ट किया। ये डांस शो आज तक का सबसे लंबा चलने वाला शो है। 'बूगी वूगी' तकरीबन 15 सालों तक चला। दुनियाभर में जावेद जाफरी 200 से भी ज्यादा लाइव शोज कर चुके हैं जिनमें उन्होंने स्पाइस गर्ल्स, क्वीन और माइकल जैसे इंटरनेशल स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ स्टेज शेयर किया।
विज्ञापन

6 of 7
javed - फोटो : social media
जावेद जाफरी विज्ञापन की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं। इस फील्ड में वो 1980 से एक मॉडल, कोरियोग्राफर, कॉपीराइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। जावेद जाफरी अपने अलग अंदाज की कॉमेडी और ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। हर बार वो अपना एक अलग और नया स्टाइल लेकर आते हैं और कॉमेडी में मसालेदार तड़का लगाते हैं और शायद यही उनकी सफलता का राज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
javed - फोटो : social media
जितना टैलेंट जावेद जाफरी में है इतना तो शायद आज के टॉप स्टार्स में भी नहीं होगा। वाकई टैलेंट का पुलिंदा हैं जावेद जाफरी जिनके आगे सारी दुनिया सिर झुकाती है। 'निंजा वॉरियर' और ताकेशीस कैसल' में उनकी कमेंट्री लोग काफी पसंद करते हैं। इन शोज ने उन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच लोकप्रिय बना दिया है।

सलमान की इस हीरोइन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मां-बाप के साथ सिल्वर स्क्रीन पर करने जा रहीं डेब्यू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें