फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: 'हैप्पी हार्डी और हीर' से लेकर 'आपका सुरूर' तक, हिमेश की सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Fri, 07 Feb 2025 09:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उससे पहले अभिनेता की पिछली फिल्मों का हाल जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' रिलीज हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 20 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको हिमेश के पिछले 18 वर्षों के अभिनय करियर का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं। 
Bollywood Singers: किशोर कुमार से लेकर हिमेश रेशमिया तक, गायकी के साथ अभिनय में किस्मत आजमाने वाले सिंगर
विज्ञापन

2 of 9
आपका सुरूर - फोटो : यूट्यूब
आपका सुरूर
हिमेश रेशमिया के अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में 'आपका सुरूर' से हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई की थी, जो उस समय के हिसाब से अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है। फिल्म ने कुल 12.43 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया। फिल्म को टिकट खिड़की पर सेमी हिट घोषित किया गया। 
Himesh Reshammiya: अपनी नेटवर्थ का 26% लगाकर हिमेश ने बनाई 'बैडएस रवि कुमार', कहां से लाए इतनी मोटी रकम?
विज्ञापन

3 of 9
कर्ज - फोटो : यूट्यूब
कर्ज
इसके बाद हिमेश की अगली फिल्म 'कर्ज' आई जो 2008 में रिलीज हुई। यह एक रीमेक फिल्म थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दो करोड़ पांच लाख रुपये की कमाई की, लेकिन दर्शकों ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। कुल मिलाकर 'कर्ज' का कलेक्शन 10.34 करोड़ रुपये रहा। बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप करार दिया गया। 

4 of 9
रेडियो - फोटो : यूट्यूब
रेडियो
2009 में रिलीज हुई 'रेडियो' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ एक करोड़ नौ लाख रुपये रहा। 'रेडियो' में हिमेश का अभिनय और फिल्म की कहानी दोनों ही दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाए। 
विज्ञापन

5 of 9
कजरारे - फोटो : यूट्यूब
कजरारे
'कजरारे' से हिमेश को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाई नहीं कर सकी और एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का कलेक्शन महज एक लाख रुपये ही रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
दमादम - फोटो : यूट्यूब
दमादम
साल 2011 में रिलीज हुई 'दमादम' भी टिकट खिड़की पर कमाल दिखाने में नाकाम रही। इस फिल्म का कुल कलेक्शन एक करोड़ सात लाख रुपये रहा।फिल्म का कंटेंट और हिमेश का अभिनय दोनों ही दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

7 of 9
तेरा सुरूर - फोटो : यूट्यूब
तेरा सुरूर
इसके बाद साल 2016 में 'तेरा सुरूर' रिलीज हुई। यह भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ 79 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 14.15 करोड़ रुपये रहा। 

8 of 9
द एक्सपोज - फोटो : यूट्यूब
द एक्सपोज
साल 2017 में 'द एक्सपोज' रिलीज हुई जो कि एक्शन और थ्रिल से भरपूर थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दो करोड़ 97 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म लाइफटाइम केवल 22.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
हैप्पी हार्डी एंड हीर - फोटो : यूट्यूब
हैप्पी हार्डी एंड हीर
हिमेश की 2020 में रिलीज हुई 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म ने महज तीन लाख रुपये की ओपनिंग कमाई की थी। फिल्म ने कुल 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें