फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा और कोरोना संक्रमित हुईं मनोज बाजपेयी की पत्नी, पांच खबरें

Mon, 22 Mar 2021 08:16 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंध गए। हरमन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके दोस्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हरमन की शादी में पहुंचे थे और वहां से उन्होंने उनकी शादी की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। दूल्हा बने अभिनेता हरमन बावेजा की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने गुलाबी रंग की शेरवानी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद साफा पहन रखा है जो उनकी पगड़ी और शेरवानी से खूब मैच कर रहा है। हरमन दूल्हे के लिबाज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी नेहा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी को कोरोना हुआ था। अब खबर है कि उनकी पत्नी नेहा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया था। बीते दिनों मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग सीरीज 'डिस्पैच' की शूटिंग में व्यस्त थे। अभिनेता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। अभिनेता ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताते हुए लिखा था, 'कोविड संक्रमित होने के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। लेकिन मैं इसका शिकार इसलिए हुआ क्योंकि कोई और रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। अगर कोविड-19 को लेकर प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो किए जाते तो कोई दिक्कत नहीं होती।'

कोरोना की जद में बॉलीवुड के सितारे: मनोज बाजपेयी के बाद उनकी पत्नी हुईं कोविड-19 का शिकार
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के सितारे आए दिन कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रहें हैं। अब तक आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, परेश रावल जैसे सितारे कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और साथ ही ये भी बता दिया कि अब तक उन्होंने कोराना का टीका क्यों नहीं लगवाया है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि, 'वायरस के एक और प्रकार का डर सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्द ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है, तब तक दुनिया अजीब है।'

कोरोना संक्रमित रह चुके अमिताभ बच्चन ने अब तक नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, बताई असली वजह

4 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज यानी 21 मार्च को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के खास मौके पर पर रानी ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, रानी ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। रानी की फिल्म का नाम 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' है। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म की कहानी एक अकेली मां की होगी, जो अपने दम पर पूरे देश से लड़ जाती है। इसके अलावा रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगी।

रानी मुखर्जी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, इस फिल्म से करेंगी धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना एक खूबसूरत कारण से चर्चा में आई हैं। दरअसल, भारत की दो बेटियां पूजा और प्रतिमा रॉय अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में इंटर्नशिप कर रही हैं। इन दिनों दोनों बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसका कारण है कि नासा में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम की चीफ कैथी ने दोनों बहनों की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बिंदी लगाई हुई है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कैथी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा कि 'जिसका भी मन वैज्ञानिकता की ओर झुका होगा, वह हिंदुत्व की तरफ खिंचा चला आएगा। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि एक वैज्ञानिक ने भी बिंदी लगाई है। जिसका अर्थ है कि बुद्धिमत्ता भक्ति से जुड़ी हुई है।'

कंगना रणौत ने बिंदी के लिए कही ये बड़ी बात, नासा में इंटर्न इन दो बहनों की खूब कर रहीं सराहना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें