एक वक्त था जब इस एक्टर की फिल्में धड़ाधड़ बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रहीं थीं और कमाल कर रहीं थीं, लेकिन अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि ये एक्टर गुमनाम हो गया।
पढ़ें - इस हीरोइन को सचमुच की देवी मान पैर छूते थे लोग, अमिताभ और शशि कपूर भी थे कायल
विज्ञापन
2 of 8
हरीश कुमार
यहां बात हो रही है एक्टर हरीश कुमार की। हरीश कुमार को आपने करिश्मा कपूर के साथ 90 के दशक में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' में देखा होगा। करिश्मा की भले ही वो पहली फिल्म थी, लेकिन उस वक्त हरीश कुमार बड़े स्टार थे।
पढ़ें - कभी पाई-पाई के लिए मोहताज थे 'तारक मेहता' के 'नट्टू काका', आज कमा रहे हैं लाखों
विज्ञापन
3 of 8
हरीश कुमार
हरीश कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हरीश ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। फिल्म 'आंध्र केसरी' के लिए उन्हें आंध्र पद्रेश के मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन टी रामा राव के हाथों स्टेट अवॉर्ड भी मिला।
पढ़ें - साउथ के सबसे अमीर एक्टरों में से एक हैं रवि तेजा, ऐसा है इनका लाइफस्टाइल
4 of 8
हरीश कुमार
इसके बाद सफलता का कारवां चलता गया और मात्र 15 साल की उम्र में ही हरीश कुमार को लीड हीरो के रोल मिलने शुरू हो गए। उनकी तेलुगु फिल्म 'प्रेम कैदी' इतनी जबरदस्त हिट रही कि इसे हिंदी में इसी नाम से बनाया गया, जिसमें हरीश के अपोजिट उस वक्त नई हीरोइन करिश्मा कपूर को साइन किया गया...और ये फिल्म भी हिट रही।
विज्ञापन
5 of 8
हरीश कुमार
हरीश कुमार ने लीड हीरो के रूप में मलयालम फिल्मों में डेब्यू किया था और कई और फिल्मों में काम किया, लेकिन वहां बात नहीं बनी जिसके बाद वो बॉलीवुड में आ गए।
विज्ञापन
6 of 8
हरीश कुमार
यहां उन्होंने लीड हीरो के तौर पर तो काम किया ही, साथ ही गोविंदा के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए और वो भी साइड हीरो के रूप में। पर आगे चलकर हरीश कुमार की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि उनका स्टारडम ढलने लगा और फिर वो फिल्मों से गायब हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
bollywood flashback harish kumar
- फोटो : self
2001 में आई फिल्म 'इंतकाम' उनकी आखिरी फिल्म थी। कभी चॉकलेटी हीरो के तौर पर सभी के दिल पर राज करने वाले हरीश कुमार बाद में काफी मोटे हो गये जिसकी वजह से उनका हुलिया भी पूरी तरह बदल गया, पर एक्टिंग करने का जुनून तब भी खत्म नहीं हुआ।
इसी के चलते तकरीबन एक दशक बाद यानि 2011 में हरीश कुमार ने बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी और इस तरह एक वक्त पर हिंदी फिल्मों का स्टार रहा ये हीरो पूरी तरह से गुमनामी में चला गया। 2012 तक वो फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों में ही नजर आए।