द रेलवे मेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों और टेलीविजन के लिए मनोरंजन सामग्री बनाते रही देश की अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स ने अब ओटीटी पर बोहनी कर दी है। कंपनी ने अपनी नई शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के तहत पांच वेब सीरीज बनाने की योजना बनाई है जिसकी खबर सबसे पहले आपको ‘अमर उजाला’ ने ही दी थी। इनमें से पहली सीरीज का एलान कंपनी के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा ने कर दिया है। भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि पर बनने जा रही इस सीरीज में पैन इंडिया स्टार आर माधवन, के के मेनन आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
The Railway Men: भोपाल त्रासदी पर बनेगी यशराज की पहली वेब सीरीज, माधवन समेत ये सितारे बने अलमबरदार