फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल: फिल्म से कंगना को हटाने के लिए करण जौहर ने करवाया ऐसा काम, यूजर्स ने कहा- कुछ तो शर्म करो...

Thu, 02 Dec 2021 05:27 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उंगली का नया और पुराना पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'उंगली' के सात साल पूरे होने पर उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर अपनी उपलब्धी गिनाई है। इस पोस्टर से कंगना रनौत की तस्वीर गायब है जिसे यूजर्स ने नोटिस कर लिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ये पोस्टर जमकर वायरल होने लगा और यूजर्स ने धर्मा प्रोडक्शन व करण जौहर की क्लास लगा दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
मालूम हो कि कंगना आए दिन बॉलीवुड में भाई भतीजावाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने कई बार खुद को नेपोटिजम का शिकार होने की बात भी बताई है। कई बार तो कंगना ने साफ साफ करण का नाम लेकर उनपर हमला बोला है। अब इस पोस्टर को देखकर साफ पता चल रहा है कि इसमें छेड़छाड़ कर कंगना की तस्वीर को हटा दिया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
उंगली के पोस्टर में इस बार इमरान हाश्मी, अंगद बेदी, नील भूपलम, रणदीप हुड्डा और संजय दत्त तो दिख रहे हैं, लेकिन कंगना कहीं नहीं हैं। जबकि असली पोस्टर में इमरान के बगल में ही कंगना खड़ी दिखती हैं। इसपर ध्यान जाते ही यूजर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। एक ने लिखा कि "जो भी हो... ये अर्धमा प्रोडक्शन कंगना के योग्य ही नहीं है"।
 

4 of 5
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : Social media
एक यूजर ने लिखा कि तुमलोगों ने सच में कंगना को क्रॉप कर दिया! कुछ तो शर्म करो करण जौहर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंगना के लिए इनकी नफरत साफ झलक रही है। मालूम हो कि कंगना ने अपने बयानों में कई बार साफ-साफ कहा है कि करण जौहर तो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का झंडा बुलंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar, kangana ranaut
कंगना ने तो अपने बयानों में करण को 'मूवी माफिया' कहकर भी संबोधित किया है। उन्होंने कई बार स्पष्ट कहा है कि करण जौहर इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के करियर को बर्बाद करने की साजिश रचते हैं और स्टार किड्स को आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें