फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच से लेकर हॉलीवुड तक में आसिफ बसरा ने मचाई थी धूम, 10 तस्वीरों में देखिए पूरा सफर

Thu, 12 Nov 2020 06:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
जाने माने अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने आत्महत्या कर ली है। वह 53 साल के थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जे जाया गया है। वह जाने माने थियेटर आर्टिस्ट भी थे। तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं उनका करियर...
विज्ञापन

2 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। हालांकि डिप्रेशन किस बात को लेकर था यह अभी जांच का विषय है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

4 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
आसिफ ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की। यहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। कई सालों तक थिएटर करने के बाद उन्होंने छात्रों को भी सिखाना शुरू किया। उनके पास सैकड़ों छात्र थिएटर सीखने आते थे।
विज्ञापन

5 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
हिमाचल प्रदेश से आसिफ का गहरा रिश्ता रहा। यहां के सिनेमा के लिए उन्होंने खूब योगदान दिया। हिमाचली भाषा में बनी उनकी फिल्म 'सांझ' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोरी थी। सांझ फिल्म को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल थे। 16 जनवरी 2017 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए 'बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल' में 'सांझ' फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फेस्टिवल में दुनिया भर से आई 750 फिल्मों से सांझ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया था।
विज्ञापन

6 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
थिएटर में मंझने के बाद आसिफ ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। आसिफ पहली बार जी टीवी के सीरियल 'वो' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 1998 में आया था। इसके बाद उन्हें मिलिंद सोमन की फिल्म रूल्स प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला में देखा गया था।
विज्ञापन

7 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
आसिफ बसरा को बॉलीवुड में असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से मिली थी। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में आसिफ बसरा के किरदार का नाम शहनवाज कुरैशी था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

8 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
साल 2006 में आसिफ बसरा की मेहनत रंग लाई और वह हॉलीवुड जा पहुंचे। अमेरिकन कॉमेडी फिल्म आउटसोर्स में आसिफ ने अपना हुनर दिखाया। इसका निर्देशन जॉन जेफकोट ने किया था।

9 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
साल 2010 में आई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में आसिफ ने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था। इसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई। उन्होंने वेब सीरीज पाताल लोक में भी काम किया था। उन्होंने आखिरी बार हॉटस्टार की वेब सीरीज होस्टेजेस में काम किया था।
विज्ञापन

10 of 10
आसिफ बसरा - फोटो : फेसबुक
आसिफ बसरा ने अपने पालतू कुत्ते की बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार की दोपहर अपने कुत्ते को घुमाने ले गए थे। कुछ देर बाद कमरे में उनका शव मिला।

फिर विवादों में आए कुणाल कामरा, अटॉर्नी जनरल ने अवमानना का मामला दर्ज करने पर जताई सहमति

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें