फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजा हिंदुस्तानी' के एक्टर वीरू कृष्णन का निधन, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारों ने जताया शोक

Sun, 08 Sep 2019 11:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
veeru krishnan - फोटो : social media
एक्टर और डांसर वीरू कृष्णन का शनिवार शाम को निधन हो गया। वीरू ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'अकेले हम अकेले तुम', 'दूल्हे राजा' और कई फिल्मों में काम किया है। वीरू के निधन की जानकारी अथिया शेट्टी ने एक ट्वीट के जरिए दी। अथिया के बाद प्रियंका चोपड़ा, करनवीर बोहरा और लारा दत्ता ने भी ट्वीट कर वीरू कृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
veeru krishnan - फोटो : social media
वीरू ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को डांस सिखाया । प्रियंका ने वीरू के लिए लिखा, 'आपने मुझे डांस करना सिखाया । आपमें डांस के लिए इतना धैर्य और जुनून था कि हमने आपसे नृत्य के अलावा भी बहुत कुछ सीखा । गुरुजी आप हमें हमेशा याद रहेंगे ।' आथिया शेट्टी ने वीरू कृष्णन के हार्ड वर्क, अनुशासन और कथक सिखाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया । 

 
विज्ञापन

3 of 5
karanveer bohra - फोटो : social media
करनवीर बोहरा ने वीरू कृष्णन के लिए ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, 'मुझे ये सुनकर बहुत दुख हुआ कि हमारे प्यारे गुरुजी पंडित वीरू कृष्णन हमें छोड़कर चले गए हैं । उनके जैसा गुरु मिलना बहुत मुश्किल होता है । हमने उनसे बहुत कुछ सीखा । फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा नुकसान है ।'
 

 

4 of 5
करणवीर
'मैं और तीजे गुरुजी के बहुत करीब थे । हम उन्हें सिर्फ गुरुजी कहकर बुलाते थे । मैं उनसे दो हफ्ते पहले ही मिला था । वो हमारी मां की तरह थे । मैंने उनसे करीब 4 साल तक कथक सीखा है । डांस के अलावा उन्होंने हमें जीने का तरीका भी सिखाया । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Andaaz film- Priyanka Chopra and Lara Dutta - फोटो : file photo
लारा दत्ता ने भी ट्वीट किया, 'ये बहुत ही बुरी खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना है।' बता दें कि एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ से जब उनके पसंदीदा टीचर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने वीरू कृष्णनन का नाम लिया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी बहन इसाबेल ने भी उन्हीं से डांस सीखा है । 

मां बनने की चाहत पर पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा- बेबी होना इस वक्त...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें