बॉलीवुड में एक्शन हीरो अजय देवगन एक और धमाल करने जा रहे हैं। इस बार वे कुछ अलग ही करते नजर आ रहे हैं। वे अपनी फिल्मों के लिए अलग ही सिनेमाहॉल बनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Film Raid
90 के दशक से अबतक अपने चाहनेवालों के लिए अजय देवगन कुछ खास करने की फिराक में है। बता दें कि हाल ही में अजय ने उत्तर प्रदेश में 6 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स खरीदे थे और अब 100 और खरीदने की तैयारी में हैं। बता दें कि खान और कपूर का बड़े सीजन में सिनेमाओं पर कब्जा होने के चलते अजय ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
3 of 5
Ajay Devgan
इतना ही नहीं मिली जानकारी के अनुसार अजय ऐसे क्षेत्रों की तलाश में हैं जहां बॉलीवुड के दिवानों की भरमार है। ऐसी जगह मिलने के बाद अजय वहां भी कई सिनेमाघरों को खोलेंगे। अजय के सिनेमाओं में 'एनवाई सिनेमास' एन से उनकी बेटी नयासा और वाई से बेटा युग के नाम पर है।
4 of 5
Ajay Devgan
बता दें कि इनमें में से एक थियेटर अजय ने यूपी के हापुड़ में ओम पेलेस भी लिया हुआ है। बाकी के पांच थियेटर रायबरेली, गाजियाबाद, आगरा, पुल खिरिया और संगम नगरी इलाहाबाद में है। अजय का टारगेट देश में खुद के 100 थियटेर बनाने का है।
अजय ने बताया कि उनकी फिल्मों को डेट ना मिलने की परेशानी होती है। पिछली बार वे सन ऑफ सरदार और शिवाय की रिलीजिंग को लेकर परेशान थे क्योंकि इन फिल्मों के सामने क्रमश: जब तक है जान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मे थीं। बता दें कि अजय फिलहाल लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म 'रेड' की शूटिंग में बिजी हैं।