कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक हालिया इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया कि उनके परिवार के विभिन्न सदस्यों से पहले स्थानीय राजनीतिक नेताओं द्वारा संपर्क किया गया है। अभिनेत्री के अनुसार, 'यह पहली बार नहीं है जब मुझसे राजनीति में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया, मुझे पहले भी कई अन्य प्रस्ताव मिले हैं। गैंगस्टर के तुरंत बाद, मुझे टिकट की पेशकश की गई। मेरे परदादा कम से कम तीन बार विधायक रहे। इसलिए जब आप ऐसे परिवार से होते हैं और कुछ सफलता का स्वाद चखते हैं, तो स्थानीय नेता आपसे संपर्क करते हैं। यह बहुत आम है।'