कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद दोनों सितारे एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। 'सत्यप्रेम की कथा' से जुड़ी नई जानकारी यह है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी गरबा करती नजर आएंगी। फिल्म में उनके दो डांस नंबर होंगे।