फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन में करीना कपूर की एंट्री पक्की? निभाएंगी यह किरदार

Sat, 29 Apr 2023 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर  वर्ष 2014 में आई फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' में अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। अब खबर है कि जल्द ही वह इसकी फ्रेंचाइजी में कमबैक करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक इस सीरीज के तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने करीना कपूर खान से बातचीत की है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि करीना सिंघम अगेन में लीड रोल अदा करेंगी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह अवनि कामत के रूप में नजर आएंगी या फिर कोई अलग ही किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में बेबो के किरदार से जुड़ी जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं। मेकर्स इस साल के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। रोहित शेट्टी ने दिसंबर 2022 में यह कंफर्म किया था कि वह सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में लेडी सिंघम के रूप में दीपिका पादुकोण को ले रहे हैं।
Mansi Sharma: युवराज हंस के घर फिर से गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'छोटी सरदारनी' फेम एक्ट्रेस

4 of 5
दीपिका पादुकोण-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने कहा था, 'सिंघम यूनिवर्स की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी। सिंघम अगेन में वह लेडी कॉप बनेंगी। अगले साल हम इस फिल्म पर साथ काम करेंगे।'
Adipurush: मां सिया के जन्मदिन पर 'जानकी' बनीं कृति का ऑडियो टीजर रिलीज, अभिनेत्री के चेहरे पर दिखा तेज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा सकता है कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे दमदार सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी ने इस सफल कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म 'सिंघम' वर्ष 2011 में बनाई थी। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' आई। 
Irrfan Khan: 'दर्द... खुशी... आंसू और मुस्कान, सबकुछ अधूरा तुम्हारे बिना जान' सुतापा-बाबिल को यूं याद आए इरफान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें