फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh: बिग बॉस फेम आरती सिंह के हाथ में लगी चोट, आए छह टांके, एक्ट्रेस बोलीं- 'दर्द ने पूरी रात जगाए रखा'

Sat, 29 Apr 2023 11:32 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरती सिंह - फोटो : Instagram
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह के फैंस के लिए एक बरी खबर है। जानकारी के अनुसार आरती सिंह के साथ एक हादसा हो गया है। खबर है कि इस हादसे की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके हाथ पर 6 टांके लगाए गए हैं। दरअसल आरती सिंह अपने दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं तभी गलती से उनसे कांच का ग्लास टूट गया और कांच के टुकड़े उनके हाथ में घुस गए थे। चोट लगने के बाद आरती को कुछ समय के लिए अपने सीरियल से ब्रेक लेना पड़ा था। हालांकि, अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और काम पर वापस लौट आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह - फोटो : Instagram
दोस्तों के साथ डिनर पर हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरती सिंह के साथ ये घटना गत 23 अप्रैल को हुई थी जब वह मुंबई के एक रेस्तरां में दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके हाथ में कांच के ग्लास से गहरी चोट लग गई थी। जब उनसे गलती से कांच का ग्लास टूटा तो उन्हें पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े उनके हाथ में चुभ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'श्रावणी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कमबैक
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हैं। आरती सिंह 'ससुराल सिमर का' और 'उड़ान' जैसे फेमस सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से काफी ज्यादा पहचान मिली थी। फिलहाल उन्होंने लंबे समय बाद 'श्रावणी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कमबैक किया है।

यह भी पढ़ें:  'दर्द... खुशी... आंसू और मुस्कान, सबकुछ अधूरा तुम्हारे बिना जान' सुतापा-बाबिल को यूं याद आए इरफान

4 of 5
आरती सिंह - फोटो : Instagram
मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को 'मैं दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थी और गलती से हाथ में कांच का ग्लास टूट गया था। मुझे पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े मेरे हाथ में चुभ गए हैं। दर्द की वजह से मैं रातभर सो नहीं पाई थी। अगली सुबह मुझे बहुत बेचैनी होने लगी और दर्द भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था। ऐसे में मैं डॉक्टर के पास पहुंचीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरती सिंह - फोटो : Instagram
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए आरती सिंह ने बताया, 'मेरे हाथ की जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कांच के लगभग सात टुकड़े घाव में फंसे हुए हैं। उन्होंने उन कांच के टुकड़ों को सर्जरी के जरिए हटा दिया और मुझे 6 टांके लगाए। मैंने सीरियल से चार दिन का ब्रेक लिया था। मुझे अस्पताल से दो दिन पहले डिस्चार्ज किया गया और आज फिर से मैंने शूटिंग शुरू कर दी है'।

यह भी पढ़ें: 'फीस से ज्यादा करता हूं काम...' , इस सुपरस्टार की सलाह के बाद बदला शरद केलकर का नजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें