अभिषेक बजाज, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बजाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'हिटलर दीदी' से की। इसके बाद उन्हें 'दिल दे के देखो', 'एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी', 'बिट्टी बिजनेस वाली', 'सिलसिला प्यार का', 'संतोषी मां', 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' जैसे कई टीवी शोज में काम किया। फिल्मों में उनकी शुरुआत हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से। और अब वह एक खलनायक बन कर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में अपने जलवे बिखेरेंगे।