फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lagaan: आमिर खान से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी 'लगान', फिल्म में काम न करने पर जूनियर बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लगान का एक दृश्य, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में 'लगान' का नाम भी जरुर शामिल किया जाता है। 22 साल पहले रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह लीड रोल में थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर से पहले यह फिल्म अभिषेक बच्चन को कई बार ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 
Emraan Hashmi: 'ओजी' के साथ साउथ में डेब्यू करेंगे इमरान हाशमी, पवन कल्याण की फिल्म में खलनायक बन मचाएंगे गदर
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अब, अभिनेता ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थे। ETimes को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने लगान में काम नहीं करने को लेकर खुलकर बात की।  
दुखद: एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन का 87 की उम्र में निधन, लंदन में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन था कि मैं इस भूमिका के लिए सही नहीं था। मैं लगान जैसी एपिक के लिए उस समय काफी कच्चा और नया था। बेशक, मुझे पता था कि यह बहुत बड़ी हिट होने वाली है, लेकिन मैं इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं था।''
AR Rahman: इस फिल्म से एआर रहमान को निकालना चाहते थे मणिरत्नम, सिंगर के गाने ने निकाल दिए डायरेक्टर के आंसू

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या अब अगर उन्हें लगान ऑफर होती तो वह इसमें काम करने पर विचार करेंगे? इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे खुशी है कि आमिर ने लगान में काम किया। वह इस प्रोजेक्ट में बहुत सारा जादू विश्वसनीयता लेकर आए। हर फिल्म और भूमिका की अपनी नियति होती है। क्या आप जानते हैं मार्लन ब्रैंडो से पहले कितने अभिनेताओं को 'द गॉडफादर' की पेशकश की गई थी? हम इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं? यह शर्मिंदा कर देने वाला है। मैं उन फिल्मों के बारे में बात करूंगा जो मैंने की हैं, न कि उन फिल्मों के बारे में बात करूंगा जो मैंने नहीं की हैं।"
Animal: 'एनिमल' के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को आखिरी बार 'भोला' में देखा गया था। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू की फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इससे पहले अभिनेता 'दसवीं' में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने गंगा राम चौधरी का किरदार निभाया था।
Mika Singh: मीका सिंह को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जबरन चुंबन मामला किया रद्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें