फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: अभिषेक के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? इस डायरेक्टर की फिल्म में काम करेंगे जूनियर बच्चन

Mon, 09 Jan 2023 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शूजित सरकार की गिनती बॉलीवुड के उम्दा निर्देशकों में होती है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। अमिताभ बच्चन के साथ भी शूजित काफी काम कर चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द ही बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। शूजित ने अमिताभ के साथ 'पीकू' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म पिंक को भी शूजित ने लिखा था। 
Waltair Veerayya: चिरंजीवी की वाल्टेयर विरय्या का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज, श्रुति संग फ्लर्ट करते दिखे एक्टर
विज्ञापन

2 of 4
शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूजित और अभिषेक लंबे समय से एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। दावे के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट को रोनी लाहिड़ी प्रोड्यूस करेंगे।
Wednesday: इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर गाड़े कामयाबी के झंडे, मिला ऐसा मुकाम, जो हासिल करना मुश्किल
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक को 2022 में 'दसवी' और 'ब्रीद इनटू द शैडोज' के दूसरे सीजन में देखा गया था। वह जल्द ही आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में सयामी खेर एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगी।  फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी हैं। जानकारी के मुताबिक 'घूमर' में अमिताभ बच्चन की भी स्पेशल अपीयरेंस होगा।
Charu Asopa: क्या बेटी जियाना के लिए फिर साथ आएंगे चारू आसोपा और राजीव ? अभिनेत्री बोलीं- राजीव के...
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक अजय देवगन की अगली निर्देशित फिल्म 'भोला' में भी विशेष भूमिका है, जो 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। शूजित की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'सरदार उधम' थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। 
Radhika Madan: राधिका मदान ने बांधे विशाल भारद्वाज की तारीफों के पुल, बोलीं- मुझे इंडस्ट्री की चकाचौंध...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें