फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी तक, जब इन सितारों ने फिल्मों में अपने असली नाम का किया इस्तेमाल

Mon, 14 Dec 2020 01:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी - फोटो : फाइल
फिल्मों में निभाए गए किरदारों से कलाकार की पहचान बनती है। कई बार उनका वह किरदार इतना मशहूर हो जाता है कि कलाकारों को उनके असली नाम नहीं बल्कि फिल्म में निभाए गए नाम से पहचाना जाने लगता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि सितारों के असली नाम ही फिल्मों में इस्तेमाल कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बोल बच्चन - फोटो : फाइल
फिल्म बोल बच्चन के लिए भला अभिषेक बच्चन से बेहतर क्या विकल्प हो सकता था। फिल्म में अभिषेक का नाम अब्बास अली उर्फ अभिषेक बच्चन होता है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, असिन, प्राची देसाई, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन

3 of 6
ओके जानू - फोटो : फाइल
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओके जानू का निर्देशन शाद अली ने किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। आदित्य रॉय कपूर का फिल्म में नाम आदित्य उर्फ आदि होता है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : फाइल
रानी मुखर्जी अब कम ही फिल्में करती हैं। उनकी शुरुआती फिल्मों बादल और हैलो ब्रदर में रानी मुखर्जी का नाम रानी ही होता है। बादल में उनके अपोजिट बॉबी देओल थे जबकि हैलो ब्रदर में रानी मुखर्जी के साथ सलमान खान की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन

5 of 6
बेताब - फोटो : फिल्म
सनी देओल ने 1983 में अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका नाम सनी ही होता है। बेताब बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सनी देओल को इसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेम चोपड़ा - फोटो : फाइल
बॉलीवुड में विलेन का किरदार कर मशहूर हुए अभिनेता प्रेम चोपड़ा का फिल्म बॉबी में नाम प्रेम चोपड़ा होता है। फिल्म का डायलॉग ‘मेरा नाम है प्रेम.. प्रेम चोपड़ा’। उस वक्त लोगों की जुबां पर चढ़ गया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के छह महीने पूरे, शेखर सुमन ने ट्वीट कर कहा- ‘क्या वाकई कोई उम्मीद बची है?’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें