फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल पहले विद्या बालन ने की थी तलाकशुदा सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी, यहां देखें दोनों का Wedding Album

Mon, 14 Dec 2020 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में आज विद्या बालन जाना पहचाना नाम हैं तो वहीं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। साल 2012 में 14 दिसंबर के दिन दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। आज विद्या और सिद्धार्थ की वेडिंग एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं दोनों की प्रेम कहानी के बार में।
विज्ञापन

2 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। यहां फिल्म मेकर करण जौहर ने दोनों की पहली मुलाकात करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन

3 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी की। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। सिद्धार्थ-विद्या की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी। 

4 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding - फोटो : इंस्टाग्राम
विवाह समारोह 11 दिसंबर से ही शुरू हो गया था। 12 दिसंबर को मेहंदी की रस्म हुई थी। बॉलीवुड से कोई भी शादी में नहीं आया था। अपनी शादी में विद्या बालन ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी और वो बिल्कुल तमिल शैली में सोने के जेवर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : Instagram: @balanvidya
विद्या बालन ने 2005 में फिल्म परिणीता से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लगे रहो मुन्नाभाई, नो वन किल्ड जेसिका, पा, द डर्टी पिक्चर और कहानी से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur - फोटो : social media
वहीं सिद्धार्थ ने अभी तक कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें 'नो वन किल्ड जेसिका', 'पान सिंह तोमर', 'बर्फी', 'हीरोइन',' काई पो चे', 'हैदर', 'दंगल' शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें