फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के लंबे ब्रेक पर बोले अभिषक बच्चन, क्यों कठिन था ये फैसला और क्या हासिल हुआ?

Wed, 05 Sep 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से ब्रेक लेने के बाद अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां से एक बार फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक दर्जन फ्लॉप फिल्मों का सामना करने वाले अभिषेक बच्चन को युवा, 'एलओसी, कारगिलऔर रन, गुरू से थोड़ी सफलता तो मिली लेकिन कोई बड़ी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

2 of 6
अपने दो साल के ब्रेक के सबंध में बात करते हुए अभिषेक ने कहा है कि मैं अपने करियर में कुछ समय के लिए एक पेशेवर के तौर पर ब्रेक लेना चाहता था। यह बहुत कठिन फैसला था, जिसे करते समय उन्हें बहुत डर भी लग रहा था। फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां आप लोगों के दिल में तभी जिंदा रहते हैं जब आप उनको पर्दे पर दिखते हैं। यह एक मानवीय स्वभाव है कि जब आप किसी की नजरों से दूर होते हैं तो धीरे-धीरे दिल से भी दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि, ब्रेक लेने की एक वजह यह भी है कि मैं जो काम कर रहा था उससे संतुष्ट नहीं था। मुझे जो फिल्में मिल रही थी वो मेरे व्यवहार के बिल्कुल इतर थीं। हालांकि मैंने फिल्मों में काफी मेहनत की है। लोगों ने इस वजह से मुझे बहुत प्यार भी किया है। पिछले दो साल में मैंने अपने परिवार के साथ जो समय बिताया वो बहुत उम्दा अनुभव है। जिसका वजह से मैं एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ कमबैक करने की तैयारी में हूं।

4 of 6
अभिषेक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू, पवन मल्होत्रा और विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। यह फिल्म 14 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 2005 की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे थे लेकिन उस वक्त कोई पटकथा नहीं होने के कारण उन्होंने यह विचार त्याग दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
हाल में आयी खबरों में बताया गया था कि इस फिल्म के सीक्वल पर काम किया जा रहा है लेकिन अभिषेक बच्चन ने कहा कि इसके लिए उनसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया। ‘बंटी और बबली’ को विशेष फिल्म बताते हुए अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 2005 में फिल्म की रिलीज के बाद इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म का सीक्वल बनाने के इच्छुक थे लेकिन उस वक्त उन्हें कोई उचित कहानी नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह सीक्वल बनाना चाहेंगे। उस समय वह चाहते थे। यदि आदि को कोई अच्छी कहानी मिलती है और वह चाहते हैं कि हम उसमें काम करें तो वह हमसे संपर्क करेंगे। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।’’शाद अली निर्देशित ‘बंटी और बबली’ में अभिषेक और रानी मुखर्जी मुख्य भुमिका में थे। फिल्म ‘धूम 4’ में काम करने संबंधी अफवाहों के बारे में अभिषेक ने कहा कि अभी तक आदित्य चोपड़ा ने उनसे संपर्क नहीं किया है और वह ऐसी अफवाहों पर विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें