Bollywood
बात करेंगे फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' की जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस शबाना आजमी और जूही चावला मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म भारतीय प्राइवेट शिक्षा व्यवस्था के व्यवसायीकरण पर आधारित है। यह फिल्म अध्यापकों और छात्रों के बीच कम्यूनिकेशन और उन आपसी समस्याओं पर प्रभाव डालती हैं जो दिन प्रति-दिन बदलती और बढ़ती जा रही हैं। वहीं, जूही ने टीचर के रोल में इस बात को बताने की कोशिश की है कि क्लास का हर छात्र अपनी औलाद की तरह होता है, उसे भी वैसे ही सिखाना और पढ़ाना चाहिए जैसे हम अपने बच्चों को सिखाते हैं।