लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब रहने वाले बॉलीवुड के 'गुरु' अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इतनी ही नहीं उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या के बारे में भी कई अहम खुलासे किए।
विज्ञापन
2 of 5
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से जब बॉलीवुड से 2 साल तक दूर रहने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, मैं अपने करियर में अब कुछ अलग करना चाहता हूं। पहले मेरी जो फिल्में रिलीज हुईं, उनकी चॉइस को बदलना चाहता हूं। मैं ऐसी फिल्म की तलाश में था जिससे मेरे करियर को एक दिशा मिले।'
विज्ञापन
3 of 5
बता दें, अभिषेक करीब 2 साल बाद फिल्म 'मनमर्जियां' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि फिल्मों से ब्रेक के दौरान उनके परिवार ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। अपने पिता का उदाहरण देते हुए अभिषेक ने बताया कि अच्छी कहानी के लिए अमिताभ बच्चन ने पूरे 5 साल इंतजार किया था।
4 of 5
अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रेक के दौरान उनकी पत्नी ने भी उनका काफी साथ दिया। उन्होंने बताया, 'आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने भी ऐक्टिंग से ब्रेक लिया था। इसके बाद जब उन्होंने फिल्मों में वापसी की तो उन्हें भी मेरी तरह इस बात की चिंता थी कि क्या मैं काम कर पाऊंगी?
बता दें, अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' का बीते दिनों फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें अभिषेक सरदार के रोल में दिख रहे थे। फिल्म में अभिषेक के साथ ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू और विकी कौशल भी अहम रोल में नजर आएंगे।