मोहब्बतें
हालांकि यश चोपड़ा अमिताभ के लिए पीछे कैसे हटते। उन्होंने बिग बी को ध्यान में रखते हुए 'मोहब्बतें' फिल्म बनाईं। इस फिल्म में बिग बी के अलावा शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, किम शर्मा जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई और इसके बाद अमिताभ को पर्दे पर फिर से शानदार रोल मिलने लगे। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करने के लिए हामी भरी और उनकी किस्मत का सितार एक बार फिर बुलंदियों पर जा पहुंचा। इसके बाद अमिताभ बच्चन अभी तक दमदार फिल्में करते नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द वो 'चेहरे', 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।