फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धूम 4’ को लेकर अभिषेक बच्चन नो तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे फिल्म के बारे में कुछ नहीं...'

Wed, 19 Sep 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhoom 4
यशराज बैनर की हिट फिल्म सीरीज 'धूम' हर बार लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता है। अब तक इस फिल्म की तीन सीरीज आ चुके हैं और माना जा रहा है कि इसका चौथा हिस्सा यानी 'धूम-4' भी जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि  'धूम-4' में सलमान खान चोर किरदार में नजर आ सकते हैं लेकिन बाद में खबर आई कि सलमान ने इस फिल्म को ना कह दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
dhoom
धूम सीरिज में लगातार पुलिस की भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चन ने पहली बार धूम 4 को लेकर बयान दिया है। हाल में डीएनए से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने बताया है कि इस फिल्म को लेकर अभी कोई भी डेवलेपमेंट नहीं नहीं हुई है। ‘धूम को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन मैं तब तक किसी पर भरोसा नहीं करूंगा जब तक कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा खुद इसका ऐलान नहीं कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
dhoom heroes
अभिषेक ने बताया- धूम की पहली तीन कड़ियों को लेकर उन्होंने मुझे फोन पर ही जानकारी दी थी। वो मुझे कॉल लगाकर बोलते थे कि अब हम लोग तैयार हैं। हम फिल्म शरू कर सकते हैं लेकिन चौथी कड़ी को लेकर अभी तक कोई डिस्कसन ही नहीं हुआ है।

4 of 5
shahrukh khan
बता दें धूम 4 में सलमान खान के साथ-साथ रणवीर सिंह का नाम भी जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि इस बार ‘धूम 4’ में सलमान और रणवीर आमने सामने होंगे। हालांकि बाद में खबर आई कि सलमान खान की जगह फिल्म में अब शाहरुख खान और रणबीर कपूर को लिया जा सकता है। बता दें धूम सीरीज में चोर तो बार-बार बदले हैं लेकिन पुलिस का अहम किरदार अभिषेक ही निभाते हुए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhoom 4
खबरों की मानें तो विजय कृष्ण आचार्य ने अभी 'धूम 4' पर काम शुरू नहीं किया है। हालांकि शाहरुख ने धूम 4 के शूट के लिए अपनी डायरी में तारीखें भी तय कर दी हैं। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक धूम 4 की शूटिंग शाहरुख की अगली फिल्म जीरों का काम खत्म होते ही शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का अधिकांश हिस्सा दुबई में शूट किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें