फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने फैंस के लिए बनाया खास वीडियो, इस अंदाज में किया धन्यवाद

Tue, 11 Aug 2020 08:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीती है। पिछले महीने अभिषेक सहित अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अभिषेक बच्चन को छोड़कर इन सभी को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अभिषेक को भी शनिवार (आठ अगस्त) को छुट्टी मिली। जिसके बाद अब अभिषेक बच्चन ने उनकी चिंता करने वाले फैंस का खास अंदाज में धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में करवा रहे थे। हालांकि इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताते रहते थे। वहीं अभिषेक बच्चन के कई फैंस ने उनके और बच्चन परिवार के जल्द कोरोना वायरस से ठीक होने की कामना की थी। ऐसे में अब अभिषेक ने फैंस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने ढेर सारे फैंस के उन पोस्ट्स को शामिल किया है जो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। अभिषेक बच्चन इस वीडियो की शुरुआत में लिखते है, 'मैं उन सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं जो मुझे प्यार करते रहे और मेरे जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।' 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा, 'अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं, इस दौरान मैंने आप सभी के पोस्ट पढ़े। इस प्यार के लिए आभार।' इसके बाद अभिषेक बच्चन ने अपने वीडियो में उन फैंस के पोस्ट्स और ट्वीट को दिखाते हैं जिन्होंने उनके और बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की थी। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का फैंस के लिए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'बहुत प्यारा'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कोरोना से जंग जीतने की जानकारी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वादा वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। नानावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें